Related Posts with Thumbnails
Showing posts with label Blogging Tips and Tricks. Show all posts
Showing posts with label Blogging Tips and Tricks. Show all posts

Tuesday, January 30, 2007

अपने चिट्ठे की गूगल पेज रेंक कैसे चेक करें?

पेज रेंक चेकर एक नि:शूल्क सुविधा है जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग या वेबसाईट की गूगल पेज रेंक जांच सकते है इसके लिये यहां क्लिक करें. आपके सामने पेज रेंक चेकर पेज प्रदर्शित होगा जहां PR checker बॉक्स में अपना ब्लॉग पता/वेब साइट पता टाइप करें.
उदा. (http://nitinhindustani.blogspot.com) और फिर “Check PR” बटन पर क्लिक करें.अपने चिट्ठे की पेज रेंक मुझे टिप्पणी करके अवश्य बतायें.

अपने ब्लॉग के साईडबार में लेबल का मेनू बनाये

यदि आपने चिट्ठे की पोस्ट में लेबल का उपयोग किया है और आप नये ब्लॉगर अकाउंट का उपयोग कर रहे है तो आप अपने ब्लॉग के साईडबार में लेबल का मेनू बना सकते है, और लेबल की लिस्ट चिट्ठे के साईडबार में प्रदर्शित कर सकते है, ताकि चिट्ठा पढ़ने वाले लेबल की लिस्ट में से, अपनी पसंद के लेबल पर क्लिक करके, एक ही श्रेणी की सारी पोस्ट को एक साथ एक ही पेज पर देख सके.

लेबल का मेनू बनाना
निम्न चरणों का उपयोग करके आप लेबल का मेनू बना सकते है.
1. नये ब्लॉगर अकाउंट में लॉगिन करें और ‘Dashboard’ पर जाये और फिर अपने ब्लॉग के 'Layout' बटन पर क्लिक करें

2. आपके सामने 'Add and Arrange Page Elements' पेज प्रदर्शित होगा. अब "Add a Page Element" बटन पर क्लिक करें.



आपके सामने एक विन्डो प्रदर्शित होगी जिसमें विभिन्न प्रकार के पेज एलिमेन्ट में से "Labels" विकल्प के 'Add to Blog' बटन पर क्लिक करे जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है.


3. अब 'Configure Labels' विन्डो आपके सामने प्रदर्शित होगी उसमें लेबल के लिये अपना वांछित टाइटल टाइप करें और 'Sorting Style' का चयन करें जैसे 'Alphabetically या by Frequency' और फिर 'Save Changes' बटन पर क्लिक करें.


4. 'View Blog' बटन पर क्लिक करें तो आप देखेंगे कि आपने अपने चिट्ठे के साईडबार में लेबल की सूची को सफलतापूर्वक लगा लिया है.
बधाई हो लेबल के द्वारा आपके चिट्ठे का एक नया रुप तैयार है.

Monday, January 29, 2007

कैसे लगाए लेबल अपने ब्लॉग की पोस्ट में

ब्लॉगर में दी गई लेबल सुविधा के द्वारा आप अपने ब्लॉग की प्रत्येक पोस्ट पर लेबल लगा सकते है.
यदि आप अपने चिट्ठे में अलग- अलग प्रकार के लेख लिखते है तो ब्लॉगर के 'लेबल गुण' द्रारा आप के द्वारा की गई प्रत्येक पोस्ट को श्रेणी में बांटकर, चिट्ठे में दिखाई देने वाले साईड बार में प्रदर्शित कर सकते है, इससे चिट्ठा पढ़ने वाले एक श्रेणी में आने वाली सभी पोस्ट को एक ही पेज पर देख सकते है, जो आपने अब तक पोस्ट की है. जैसा कि चित्र में दिखाया गया है.


यदि आप एक श्रेणी में एक से अधिक पोस्ट करते है तो लेबल पर क्लिक करके आप के द्वारा की गई दी गई सभी पोस्ट को एक साथ देख सकते है.

अपनी पोस्ट में लेबल कैसे लगाये
नीचे दिये गये चरणों का उपयोग करके आप अपनी पोस्ट में लेबल लगा सकते है.
1. ब्लॉगर में लॉगिन करने के पश्चात 'Dashboard' पर क्लिक करके 'Dashboard' पर जायें
2. फिर 'New Post' पर क्लिक करके अपनी नई पोस्ट बनाये. न्यू पोस्टिंग विन्डो में आपको नीचे दाई ओर एक 'Label For This Post' लिखा हुआ दिखाई देगा. लेबल के टेक्सट बॉक्स में अपनी पोस्टिंग से संबंधित कोई शब्द टाइप कीजिए. जैसे कम्प्यूटर से संबंधित पोस्टिंग कर रहे है तो 'कम्प्यूटर' शब्द लिखे.

कुछ बातें जो लेबल बनाते समय याद रखनी है.
यदि आप एक से अधिक शब्द लेबल में लिखना चाहते है तो दो शब्द के बीच में ', ' कॉमा का उपयोग करे.
लेबल में इनका उपयोग नहीं कर सकते है जैसे &,<,>,@,!
3. यदि आप अपने द्वारा दिये गये अब तक के सभी लेबल को यहां देखना चाहते है तो 'Show All' बटन पर क्लिक करे, 'Show All' बटन पर क्लिक करने के पश्चात यह बटन 'Hide All' बटन में बदल जाएगा. यदि सारे लेबल नहीं देखना चाहते है तो 'Hide All' बटन पर क्लक करें. जैसा कि चित्र में दिखाया गया है.

निम्न चित्र में लेबल का उपयोग प्रदर्शित है.

4. अब 'Publish' बटन पर क्लिक करके अपनी पोस्ट को पब्लिश कर दीजिए, और फिर ‘View Blog’ पर क्लिक करके जब आप अपना ब्लॉग देखेंगे, आपके द्वारा दिये गये लेबल इस चित्र के समान दिखाई देंगे.