Related Posts with Thumbnails
Showing posts with label Mobile Tips and Tricks. Show all posts
Showing posts with label Mobile Tips and Tricks. Show all posts

Saturday, June 02, 2007

ऐसे करें नोकिया 6600 मोबाईल को फॉरमेट ( How to Format Nokia 6600 Mobile)

फॉरमेट करके मोबाइल से संबंधित कुछ समस्याए हल कर सकते है जैसे -
1. मोबाइल का बार बार हैंग होना.
2. मोबाइल का धीमा चलना.
3. मोबाइल बूट होने पर ऐरर मेसेज आना.
4. मोबाइल में वायरस होना.

चेतावनी : अपने जोखिम पर मोबाइल फॉरमेट करें. फॉरमेट करने पर मोबाइल का संपुर्ण डेटा नष्ट हो जायेगा अत: आवश्यक डेटा का बेकअप मेमोरी कार्ड में ले लेवें. फॉरमेटिंग करने से पहले यह जांच लेवे कि बैटरी पूरी तरह चार्ज है या नहीं. कम चार्ज होने की अवस्था में मोबाइल में कुछ अन्य समस्या भी आ सकती है.

चरण 1 : सबसे पहले मोबाइल को स्वीच ऑफ करें. एवं मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड को निकाल दे.
चरण 2: अब मोबाइल का *, 3, Left Green button, Power On/Off button को एक साथ कुछ क्षण प्रेस करके रखें इसके साथ ही मोबाइल की फॉरमेटिंग प्रारंभ हो जायेगी. फॉरमेट होने के बाद मोबाइल स्वत: ही ऑन हो जायेगा.
चरण 3: सिम कार्ड एवं मेमोरी कार्ड लगाकर फोन को पुन: ऑन करे.

फॉरमेटिंग में समस्या हो तो टिप्पणी के द्वारा मुझसे सम्पर्क करें.