Related Posts with Thumbnails
Showing posts with label Google. Show all posts
Showing posts with label Google. Show all posts

Friday, January 26, 2007

यह चिट्ठा पहुंचा आज गूगल की पेज रेंक 3 पर

आज हिन्दूस्तान के गणतंत्र दिवस पर फुर्सत के लम्हों में जब मैंने अपने चिट्ठे की गूगल पेज रेंक जांची, तो पाया कि यह चिट्ठा "नितिन हिन्दूस्तानी का हिन्दी ब्लॉग" पहुंचा गूगल की पेज रेंक 3 पर.

तीन महिने का यह चिट्ठा धीरे धीरे लोकप्रियता के पथ पर आगे बढ़ने लगा है. मेरी मेहनत धीरे धीरे रंग ला रही है.

Friday, October 20, 2006

कोई जानकारी चाहिए गूगल से पूछलो (Need Right Information? Ask To Google)

आपने कहानियों में पढा होगा, कॉमिक्स में देखा होगा, या दादा - दादी से सुना होगा, प्राचीन समय में जादूगर दुनिया की किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने जादूई पिटारे का उपयोग करते थे और कहते थे कि बता मेरे जादूई पिटारे परदेश में क्या हो रहा है, और जादूई पिटारा वहां का हर हाल बयां कर देता था। इंटरनेट (Internet) ने आज यह जादूई पिटारा हर इंटरनेट उपयोगकर्ता (Users) के हाथ में दे दिया है, जिसे हम सर्च इंजिन (Search Engine) के नाम से जानते है।
सर्च इंजन एक कम्प्यूटर प्रोग्राम है जो इंटरनेट पर हमें मौसम, फोटों, डायरेक्टरी, नक्शे, किसी भी विषय, व्यक्ति, वस्तु के बारे में जानकारी पल भर में उपलब्ध कराता है।
कुछ प्रचलित सर्च इंजन (Search Engine) हैः-

List Of Search Engines

सर्च इंजिन के द्वारा मेटर सर्च करने के लिए आप सर्च इंजिन वेब साइट पर जाए, दिए गए टेक्सट बॉक्स में वह शब्द टाइप करें, जिस विषय के बारे में आपको जानकारी चाहिए।
जानकारी चाहे कॅरियर से संबंधित हो या बिज़नेस से संबंधित, दुनिया में किसी भी चीज से जुड़ी हुई हो, हर विषय के लिए सर्च इंजिन बहुत ही उपयोगी है।
गूगल सर्च इंजिन पॉवरफुल सर्च इंजिनों में से एक है (Google is the one of most powerfule search engines)
गूगल की एक छोटी सी खिड़की में बैठकर दुनिया भर की कोई भी सूचना आप कुछ ही मिनटों में पा सकते है, वह भी घर बैठे -बैठे।

कोई भी जानकारी प्राप्त करना हो जैसे -

बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए गूगल से पूछलों
बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए गूगल से पूछलों
12th के बाद क्या करना है गूगल से पूछलों
कॅरियर का चुनाव करने के लिए गूगल से पूछलों
बिज़नेस से संबंधित जानकारी चाहिए गूगल से पूछलों
मेरिज़ के लिए कहां सम्पर्क करें गूगल से पूछलों
घुमने जाना है मगर कहां गूगल से पूछलों
किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की जानकारी चाहिए गूगल से पूछलों
क्रिकेट में क्या स्कोर चल रहा है गूगल से पूछलों
टेक्नालॉजी में नये आविष्कार गूगल से पूछलों
कौन सा मोबाइल हेंडसेट खरीदे गूगल से पूछलों